Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टेबाजी पर पुलिस की सख्त निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 और वनडे श्रृंखला के चलते क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। लेकिन इस खेल के साथ ही सट्टेबाजी का खेल भी खूब फल-फूल रहा है। आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल समेत राज्यभर में सटोरिये डिजिटल माध्यमों से सक्रिय हैं और भारी धनराशि लगाकर सट्टा खेल रहे हैं।

हाल ही में कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन में टी-20 मैच के दौरान सट्टेबाजी में लिप्त दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लेकटाउन निवासी पूनम वर्मा (44) और दमदम निवासी रमेश वर्मा (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 30,000 रुपये नकद और डिजिटल सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।

IMG 20240910 WA0035 4

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाज स्काई एक्सचेंज नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेटिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस ने पोस्ता इलाके में अभियान चलाकर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह कोई नई घटना नहीं है। पुलिस पहले भी क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टेबाजी के कई मामलों का भंडाफोड़ कर चुकी है। खासतौर पर आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी अपने चरम पर रहती है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती सक्रियता के चलते राज्य के बाहर होने वाले मैचों पर भी सट्टा लगाया जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला चल रही है। 22 जनवरी को ईडन गार्डन में हुए मैच के बाद अब तीसरा मैच राजकोट के निजाम शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। पुलिस ने सट्टेबाजों पर नकेल कसने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 14