Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

काली मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रूपनारायणपुर :  देर रात रूपनारायणपुर के काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 से 3:30 बजे के बीच यह घटना घटी। यह घटना झारखंड रोड स्थित सत्संग मंदिर के पास अद्वितीय क्लब के काली मंदिर में हुई।

क्लब के सचिव स्वपन दा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में रात्रि 1:15 बजे एक युवक को रेलवे गेट की दिशा से मंदिर की ओर आते हुए देखा गया। आशंका है कि वही युवक इस चोरी की घटना में शामिल है। उन्होंने बताया कि रात में मंदिर का कॉलैप्सिबल गेट ताला लगाकर बंद किया जाता है। वहीं, पास के क्लब रूम में एक युवक सोता है। चोरी की रात चोरों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

IMG 20240910 WA0035

चोरों ने मंदिर में रखी दो दानपेटियां तोड़कर उसमें जमा नकदी चुरा ली। सुबह जब क्लब रूम में सोया युवक बाहर नहीं निकल पाया, तो उसने फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद चोरी का पूरा मामला सामने आया।

IMG 20240918 WA0025

घटना की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी संभावित सुराग जुटाकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की तह तक जाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14