Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

धेमोमेन सीपी धावड़ा में यज्ञशाला का भव्य उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने धेमोमेन सीपी धावड़ा में नव निर्मित यज्ञशाला का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक़, तृणमूल कांग्रेस पार्षद संजय नोनिया, पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, तथा तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

₹28 लाख की लागत से निर्मित इस यज्ञशाला का निर्माण कार्य तीव्र गति से संपन्न हुआ। कुछ समय पूर्व वार्ड संख्या 58 में मेयर विधान उपाध्याय ने इस यज्ञशाला की आधारशिला रखी थी, जिसके पश्चात पार्षद संजय नोनिया के निर्देशन में निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया गया। अब यह यज्ञशाला क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक व धार्मिक अनुष्ठानों का एक प्रमुख केंद्र बनेगी।

IMG 20240910 WA0035 4

उद्घाटन समारोह में मेयर विधान उपाध्याय ने विशिष्ट अतिथियों संग मिलकर फीता काटकर यज्ञशाला का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्षद संजय नोनिया ने स्थानीय जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए यज्ञशाला के निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा था। इस मांग को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सका। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र संपन्न कराने के लिए संजय नोनिया और स्थानीय निवासियों की सराहना की।

IMG 20240918 WA0025

यज्ञशाला के उद्घाटन से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। इस भवन का निर्माण धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 14