Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

ईसीएल के नए कार्मिक निदेशक से विधायक हरेराम सिंह की भेंट, श्रमिक हितों पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के नव नियुक्त कार्मिक निदेशक गुंजन कुमार सिन्हा से कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) के महामंत्री एवं जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

IMG 20240910 WA0035

मुलाकात के दौरान विधायक ने ईसीएल के श्रमिकों के हितों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कंपनी में श्रमिकों की बेहतरी हेतु ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में श्रमिक कल्याण से संबंधित ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। हरेराम सिंह ने आश्वस्त किया कि संगठन एवं उनकी पार्टी ईसीएल के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

IMG 20240918 WA0025

कार्मिक निदेशक गुंजन कुमार सिन्हा ने विधायक को आश्वासन दिया कि ईसीएल के समग्र विकास एवं श्रमिक कल्याण हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के सहयोग से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए कंपनी के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस भेंटवार्ता के दौरान पांडवेश्वर क्षेत्र के केकेएससी अध्यक्ष बी.डी. विश्वकर्मा एवं ईसीएल मुख्यालय के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14