Breaking News
125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश अभिषेक बनर्जी की विदेश में उपचार की अर्जी खारिज, एसएसकेएम में जांच कराने के आदेश पर मंत्री ने साधा निशाना आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से मारपीट के आरोप पर बवाल, बाहरी लोगों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में

महाकुंभ में अमृत स्नान हेतु विशेष ट्रेन की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghantyआसनसोल :  महाकुंभ के पावन अमृत स्नान हेतु आदिकर्ण फाउंडेशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित कर आसनसोल जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन तक विशेष ट्रेन संचालन की मांग रखी है।

संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि यह पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा गया, जिसमें आसनसोल जंक्शन की महत्ता एवं महाकुंभ में आसनसोल निवासियों की भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए यह मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि आसनसोलवासी लंबे समय से विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं, परंतु टिकट अभाव एवं वेटिंग की समस्या के कारण श्रद्धालु कठिनाई झेल रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

संस्था ने आग्रह किया है कि हर शनिवार विशेष ट्रेन संचालित की जाए, जिससे श्रद्धालु सुचारु रूप से प्रयागराज पहुंचकर पवित्र स्नान कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस मांग को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं आसनसोल डीआरएम को भी ईमेल द्वारा प्रेषित किया गया है।

IMG 20240918 WA0025

संस्था ने आसनसोल के महापौर विधान उपाध्याय को भी पत्र भेजकर इस मांग को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। महापौर से अपेक्षा की गई है कि वे आसनसोल के प्रथम नागरिक होने के नाते इस विषय पर हस्तक्षेप करें।

महाकुंभ सनातन संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख पर्व है, अतः आसनसोल से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष ट्रेन अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मां सरस्वती पूजा के पावन पर्व पर आदिकर्ण फाउंडेशन ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं अर्पित की हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 4 8
Users Today : 23
Users Yesterday : 46