Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

अवैध मदिरा विक्रय का गढ़ बना मौचाक बार, पुलिस और आबकारी विभाग पर गंभीर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी क्षेत्र स्थित सामडी रोड पर अवस्थित मौचाक बार एंड रेस्टोरेंट के स्वामी की निरंकुशता चरम पर पहुँच चुकी है। इस प्रतिष्ठान पर रात्रि प्रतिबंधों की अवहेलना कर, प्रशासनिक नियम-कानूनों को तिरस्कृत कर, मध्यरात्रि तक अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस अवैध गतिविधि को पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की निष्क्रियता का प्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त है। न तो प्रशासनिक सख्ती का भय है, न ही विधिसम्मत संचालन की कोई प्रवृत्ति। नियमानुसार, मदिरा विक्रय के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन अनिवार्य है, किन्तु मौचाक बार पर बारकोड लेकर खुलेआम अथवा पिछले द्वार से छिपकर अर्धरात्रि के पश्चात भी शराब बेची जा रही है।

IMG 20240910 WA0035 4

हाल ही में पुलिस द्वारा इस क्षेत्र से तीन संदिग्ध चोरों की गिरफ्तारी के पश्चात यह मामला पुनः चर्चा में आया। स्थानीय निवासियों ने पत्रकारों को बताया कि रात्रि के समय मौचाक बार के समीप शराब खरीदने हेतु असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है, जिससे क्षेत्र में अपराधों की प्रवृत्ति तीव्र हो रही है। इस जानकारी के उपरांत पत्रकारों ने जब देर रात्रि स्थल का निरीक्षण किया, तो सामडी रोड पर मौचाक बार के समीप भीड़ का जमावड़ा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

मौचाक रेस्टोरेंट के स्वामी दक्षिण मंडल एवं उनके पुत्र किशोर मंडल सहित कर्मचारी मदिरा विक्रय को किसी भी वैधानिक प्रक्रिया की अवहेलना कर खुलेआम संचालित कर रहे थे। यहाँ तक कि सार्वजनिक रूप से बारकोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से शराब बेची जा रही थी।

IMG 20240918 WA0025

पत्रकारों द्वारा कैमरे में इन गतिविधियों को कैद करने का प्रयास करने पर, दक्षिण मंडल एवं उनके पुत्र ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पत्रकारों के वाहन को रोककर, कैमरा छीनने का प्रयास किया तथा धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया। दक्षिण मंडल, जो गले में तुलसी माला एवं माथे पर तिलक धारण किए हुए थे, ने अपनी कथित धार्मिकता के विपरीत अशोभनीय भाषा में गाली-गलौज की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रतिष्ठान पर प्रशासनिक नियमों का पालन करवाने हेतु कोई प्रयास नहीं किया जाता। यहाँ तक कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) एवं गांधी जयंती (2 अक्टूबर) जैसी मदिरा विक्रय निषिद्ध तिथियों पर भी पिछले द्वार से शराब बेची जाती है।

इस संदर्भ में रूपनारायणपुर पुलिस फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसपर पुलिस ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने हेतु कठोर कदम उठाएगा, या फिर यह अपराधियों के संरक्षण का ही पर्याय बना रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14