Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

बर्नपुर में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति पर अभिभावकों का आक्रोश, स्कूल गेट पर जड़ा ताला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बर्नपुर : शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय यदि स्वयं जर्जर अवस्था में पहुंच जाएं, तो भविष्य की नींव कैसे मजबूत होगी? बर्नपुर के बरथोल फ्री प्राइमरी स्कूल की दयनीय स्थिति इसी कटु सत्य का परिचायक बन चुकी है। 1971 में स्थापित यह विद्यालय अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। कक्षाओं की छत से गिरता प्लास्टर, दीवारों में आई दरारें और उचित मरम्मत के अभाव में छात्रों को असुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विद्यालय की बदहाल स्थिति से व्यथित अभिभावकों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका स्पष्ट आरोप था कि कई वर्षों से विद्यालय में मरम्मत कार्य नहीं हुआ, जिसके कारण बच्चों को खुले मैदान में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। अभिभावकों ने कई बार प्रशासन से लिखित अनुरोध किया, परंतु बार-बार की गई शिकायतें अनसुनी रह गईं।

IMG 20240910 WA0035

प्रदर्शनकारी अभिभावकों में रीता ओरांग और मधुमिता छेत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भवन की दुर्दशा इतनी गंभीर हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने यह भी कहा, “बच्चों को स्कूल भेजने से डर लगता है, यदि अचानक छत का प्लास्टर गिर पड़ा, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?” इसी भय के कारण शिक्षक भी छात्रों को खुले मैदान में पढ़ाने को विवश हैं, किंतु प्रतिकूल मौसम में यह भी संभव नहीं होता।

IMG 20240918 WA0025

स्कूल प्रशासन की ओर से सहायक शिक्षक राममोहन मुखोपाध्याय ने प्रदर्शनकारियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी मांग को उचित बताया, किंतु विद्यालय गेट पर ताला जड़ने को अनुचित करार दिया। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि मध्याह्न भोजन पकाने के लिए विद्यालय का एक सेक्शन खोला जाए। अभिभावकों ने इस अनुरोध को स्वीकार किया, जिसके बाद छात्रों ने मैदान में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया।

इस विरोध प्रदर्शन ने पूरे बरथोल गांव में सनसनी फैला दी। यह घटना शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। क्या प्रशासन अब भी निद्रा में रहेगा, या फिर बच्चों के भविष्य की सुरक्षा हेतु कोई ठोस कदम उठाएगा?

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 0
Users Today : 41
Users Yesterday : 14