Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

बजट पर भाजपा-तृणमूल में घमासान, जुबानी जंग तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : केंद्र व राज्य सरकार के बजट को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीतिक फिजाओं में घमासान मचा हुआ है। भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुँच गया है।

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने आसनसोल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार के बजट को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट समावेशी दृष्टिकोण का परिचायक है, जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है। इसके विपरीत, बंगाल सरकार का बजट दिशाहीन व युवाओं तथा महिलाओं की आकांक्षाओं के प्रतिकूल प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेषतः ‘आयुष्मान भारत’, को राजनीतिक स्वार्थवश राज्य में लागू नहीं होने दे रही।

IMG 20240910 WA0035

टीएमसी ने किया तीखा पलटवार

भाजपा के आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन दासु ने सोशल मीडिया के माध्यम से आक्रामक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को दिन में सपने देखने की आदत पड़ चुकी है। दासु ने भाजपा की पश्चिम बंगाल में सत्ता प्राप्ति की आशा को “मुंगेरीलाल के सपने” के समान बताया और स्पष्ट किया कि राज्य की जनता ममता बनर्जी के नेतृत्व में अडिग रूप से खड़ी है।

इसके साथ ही, दासु ने केंद्र सरकार के बजट को जनविरोधी बताते हुए भाजपा नेताओं को मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने तक की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियाँ जनता के बजाय पूँजीपतियों के हितों को साधने में अधिक रुचि रखती हैं।

IMG 20240918 WA0025

चुनावी परिदृश्य गर्माने के संकेत

बजट को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच यह तीखा संघर्ष आगामी 2026 विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि को और अधिक गरमा सकता है। दोनों दलों के शीर्ष नेता अपने-अपने समर्थकों को साधने में जुटे हैं, जिससे स्पष्ट है कि आर्थिक नीतियों को लेकर यह टकराव भविष्य में और अधिक तीव्र रूप ले सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14