Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

तेज रफ्तार लॉरी की चपेट में आया स्कूटी सवार, गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250219 WA00481

आसनसोल :  निघा मोड़ पर एक तेज रफ्तार लॉरी की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ghanty

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक रानीगंज से आसनसोल की ओर जा रहा था। निघा मोड़ पर सड़क के दोनों ओर डिवाइडर रखे हुए थे। युवक पहले एक डिवाइडर पार कर चुका था, लेकिन दूसरे डिवाइडर को पार करने के दौरान उसकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

IMG 20240910 WA0035 4

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार लॉरी ने युवक के हाथ पर चक्का चढ़ा दिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कुचल गया। हादसे के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत सड़क से हटाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार लॉरी चालक को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना है कि निघा मोड़ पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां यातायात नियमों की अनदेखी की जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और उचित ट्रैफिक व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

फिलहाल पुलिस लॉरी चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14