Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल रेलवे स्टेशन के विकास हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष की बैठक, कई महत्वपूर्ण माँगें उठीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्टेशन की आधारभूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कई आवश्यक माँगों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में रेलवे प्रशासन को विभिन्न ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र समाधान हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से रेलवे भूमि एवं भवनों पर अवैध कब्जे को हटाने, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों हेतु पृथक एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, एर्नाकुलम एक्सप्रेस एवं पुरी (18450) एक्सप्रेस के ठहराव, बर्नपुर-असनसोल के मध्य डबल लाइन निर्माण, आसनसोल-बोकारो (63591) ट्रेन के शीघ्र संचालन, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु रैंप की व्यवस्था, स्टेशन क्षेत्र में सर्वव्यापी सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, उन्नत लगेज रूम एवं सुव्यवस्थित डॉरमेट्री सुविधा, दोनों प्लेटफार्मों पर स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालयों का निर्माण तथा सुव्यवस्थित टिकट काउंटर स्थापना जैसी माँगों को प्राथमिकता से रखा गया।

IMG 20240910 WA0035

भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि आसनसोल रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करना अति आवश्यक है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, अतः इन आवश्यकताओं को शीघ्र पूर्ण किया जाना चाहिए।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में उपस्थित स्टेशन प्रबंधक ने समस्त माँगों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र समाधान हेतु उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस बैठक के माध्यम से यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रेलवे प्रशासन तक पहुँचाया गया, जिससे स्टेशन परिसर के समग्र विकास की संभावनाएँ प्रबल हो गई हैं।

भाजपा के इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलने की उम्मीद जागी है। अब देखने वाली बात होगी कि रेलवे प्रशासन इन माँगों पर कितना शीघ्र अमल करता है और स्टेशन की सुविधाओं को उन्नत करने में कितना सफल रहता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46