Breaking News
125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश अभिषेक बनर्जी की विदेश में उपचार की अर्जी खारिज, एसएसकेएम में जांच कराने के आदेश पर मंत्री ने साधा निशाना आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा से मारपीट के आरोप पर बवाल, बाहरी लोगों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में

आर्य समाज एवं DAV हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 51 कुण्डीय हवन का भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आर्य समाज, आसनसोल एवं DAV हाई स्कूल (H.S.) के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में पावन वैदिक अनुष्ठान ‘51 कुण्डीय हवन’ का दिव्य एवं अलौकिक आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन की दिव्य अग्नि से संपूर्ण वातावरण पावन, शुद्ध एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

IMG 20250225 WA0008

वैदिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प

इस वैदिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण, वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं धार्मिक चेतना का प्रसार करना था। यज्ञ में भाग लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने समर्पण एवं श्रद्धा का प्रकटीकरण किया।

IMG 20240910 WA0035

सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में आर्य समाज, आसनसोल के अध्यक्ष एवं विद्यालय के सचिव श्री जगदीश प्रसाद केडिया, आर्य समाज, आसनसोल के सचिव श्री मनोज कुमार केडिया, प्रबंधन समिति सदस्य श्री विनोद कुमार अग्रवाला, MMIC, खेल और संस्कृति, आसनसोल नगर निगम के गुरदास चटर्जी, आर्य कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्रीमती पूनम भारती, दयानंद विद्यालय से श्री रवि कुमार, श्री अभिषेक प्रसाद बर्मन, DAV हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार सिंह सहित श्री जवाहर संगुई, श्री गुप्तेश्वर तिवारी, श्री राम मिलन पांडेय, श्री सुधांशु प्रसाद सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री संजीत शर्मा, श्री सुभाष पांडेय, श्री मंतोष कुमार राउत, श्री आनंद सिंह, श्री सुनील ठाकुर एवं श्री देवाशीष दत्ता आदि प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं विद्वान उपस्थित रहे।

IMG 20240918 WA0025

आध्यात्मिक चेतना का जागरण

इस अनुष्ठान में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने हेतु यह आयोजन मील का पत्थर सिद्ध हुआ।

विद्यालय परिवार ने इस दिव्य आयोजन की सफलता हेतु सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के संस्कारमय आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 5 2
Users Today : 0
Users Yesterday : 27