
आसनसोल : आर्य समाज, आसनसोल एवं DAV हाई स्कूल (H.S.) के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में पावन वैदिक अनुष्ठान ‘51 कुण्डीय हवन’ का दिव्य एवं अलौकिक आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन की दिव्य अग्नि से संपूर्ण वातावरण पावन, शुद्ध एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

वैदिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प
इस वैदिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरण, वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं धार्मिक चेतना का प्रसार करना था। यज्ञ में भाग लेकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने समर्पण एवं श्रद्धा का प्रकटीकरण किया।

सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में आर्य समाज, आसनसोल के अध्यक्ष एवं विद्यालय के सचिव श्री जगदीश प्रसाद केडिया, आर्य समाज, आसनसोल के सचिव श्री मनोज कुमार केडिया, प्रबंधन समिति सदस्य श्री विनोद कुमार अग्रवाला, MMIC, खेल और संस्कृति, आसनसोल नगर निगम के गुरदास चटर्जी, आर्य कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्रीमती पूनम भारती, दयानंद विद्यालय से श्री रवि कुमार, श्री अभिषेक प्रसाद बर्मन, DAV हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार सिंह सहित श्री जवाहर संगुई, श्री गुप्तेश्वर तिवारी, श्री राम मिलन पांडेय, श्री सुधांशु प्रसाद सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री संजीत शर्मा, श्री सुभाष पांडेय, श्री मंतोष कुमार राउत, श्री आनंद सिंह, श्री सुनील ठाकुर एवं श्री देवाशीष दत्ता आदि प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं विद्वान उपस्थित रहे।

आध्यात्मिक चेतना का जागरण
इस अनुष्ठान में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने हेतु यह आयोजन मील का पत्थर सिद्ध हुआ।
विद्यालय परिवार ने इस दिव्य आयोजन की सफलता हेतु सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के संस्कारमय आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।















Users Today : 0
Users Yesterday : 27