Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से युवती का उद्धार, प्रशासन की सक्रियता से चंद घंटों में सकुशल घर वापसी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

रानीगंज :  रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी सौमेन बनर्जी के त्वरित हस्तक्षेप से चौबे मोहल्ले की एक युवती का सकुशल उद्धार कर लिया गया। शुक्रवार की प्रातः स्थानीय युवक ने उसे बहलाकर घर से भगाने का दुस्साहस किया, किंतु पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधी के मंसूबों को विफल कर दिया।

IMG 20240910 WA0035

घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं मारवाड़ी युवा मंच देवी शक्ति की चेयरपर्सन स्वीटी लोहिया ने तत्परता दिखाई। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनकी सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और अभियुक्त के परिजनों व सहयोगियों से गहन पूछताछ आरंभ की गई। अपराधी पर कड़ी निगरानी रखते हुए कुछ ही घंटों में युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस फाड़ी प्रभारी सौमेन बनर्जी ने बताया कि शीघ्र सूचना मिलने से समुचित कार्रवाई की जा सकी। स्थानीय नेता इंद्रजीत यादव, बल्लभपुर के उप-प्रधान सिघान मंडल एवं रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया का भी इस अभियान में सराहनीय सहयोग रहा।

रानीगंज विधायक तापस बनर्जी एवं बोरो 2 के चेयरमैन मोहम्मद शहजादा ने पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं स्वीटी लोहिया तथा संदीप भालोटिया के प्रयासों की प्रशंसा की। पुलिस की मुस्तैदी से यह सिद्ध हुआ कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई से समाज में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 23