
रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत बल्लभपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी सौमेन बनर्जी के त्वरित हस्तक्षेप से चौबे मोहल्ले की एक युवती का सकुशल उद्धार कर लिया गया। शुक्रवार की प्रातः स्थानीय युवक ने उसे बहलाकर घर से भगाने का दुस्साहस किया, किंतु पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधी के मंसूबों को विफल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं मारवाड़ी युवा मंच देवी शक्ति की चेयरपर्सन स्वीटी लोहिया ने तत्परता दिखाई। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी तथा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराई। उनकी सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और अभियुक्त के परिजनों व सहयोगियों से गहन पूछताछ आरंभ की गई। अपराधी पर कड़ी निगरानी रखते हुए कुछ ही घंटों में युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस फाड़ी प्रभारी सौमेन बनर्जी ने बताया कि शीघ्र सूचना मिलने से समुचित कार्रवाई की जा सकी। स्थानीय नेता इंद्रजीत यादव, बल्लभपुर के उप-प्रधान सिघान मंडल एवं रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया का भी इस अभियान में सराहनीय सहयोग रहा।
रानीगंज विधायक तापस बनर्जी एवं बोरो 2 के चेयरमैन मोहम्मद शहजादा ने पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं स्वीटी लोहिया तथा संदीप भालोटिया के प्रयासों की प्रशंसा की। पुलिस की मुस्तैदी से यह सिद्ध हुआ कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई से समाज में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।















Users Today : 17
Users Yesterday : 23