Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

आसनसोल में विधिवत संपन्न हुआ डांडा रोपण अनुष्ठान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि पर परंपरा का निर्वहन करते हुए आसनसोल एनएस रोड स्थित शिवमंदिर मार्ग के गौशाला परिसर में विधिवत रूप से डांडा रोपण का पावन अनुष्ठान संपन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न इस अनुष्ठान में जगदीश शर्मा, सियाराम अग्रवाल, अनिल जालान, महेश शर्मा, प्रकाश दीवान, सुनील मुकीम, विवेक खेतान सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035 4

सियाराम अग्रवाल ने बताया कि डांडा रोपण का अनुष्ठान शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक किया जाता है। इस परंपरा के अंतर्गत महिलाएं श्रद्धा भाव से डांडा की पूजा करती हैं तथा उस जल को ग्रहण करने के उपरांत ही अन्न का सेवन करती हैं। वहीं, होलिका दहन के रात्रि काल में पुनः इस डांडे की वंदना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की जाती है।

IMG 20240918 WA0025

होलिका दहन की इस परमपावन तिथि पर रात्रि 10:45 बजे दहन का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इस पावन अनुष्ठान का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, अपितु लोककल्याण एवं आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक भी है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की।

IMG 20250312 WA0033

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 6
Users Today : 17
Users Yesterday : 23