Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में आलू व्यापार संकटग्रस्त, किसानों को हो रहा भारी नुकसान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वर्ष 2024 में आलू निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध से राज्य के आलू उत्पादकों को गंभीर आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। वरिष्ठ व्यवसायी सुरेन जलान ने सोशल मीडिया पर इस नीति की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय के कारण 2025 में बंगाल के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

IMG 20240723 WA0050

जलान के अनुसार, सरकार द्वारा आलू को राज्य से बाहर भेजने पर प्रतिबंध लगाए जाने से उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जहां उत्तर प्रदेश में किसानों को आलू का मूल्य ₹15 प्रति किलोग्राम प्राप्त हो रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल में यह दर घटकर मात्र ₹10 प्रति किलोग्राम रह गई है, जो उत्पादन लागत से भी कम है।

IMG 20240910 WA0035

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस नीति के चलते झारखंड, बिहार, असम, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश के व्यापारी अब बंगाल के कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने से परहेज कर रहे हैं। इससे कोल्ड स्टोरेज उद्योग भी संकट में आ सकता है और किसानों की कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।

IMG 20240918 WA0025

जलान ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह दूरगामी दृष्टिकोण अपनाते हुए किसानों, व्यापारियों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र समुचित नीति नहीं अपनाई, तो राज्य में कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 4
Users Today : 15
Users Yesterday : 23