Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

जमीनी विवाद में वृद्ध पर घातक प्रहार, उपचार के दौरान मृत्यु

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

पानागढ़ :  कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार स्थित क्षुदिराम बोस रोड में जमीनी विवाद के कारण पड़ोसी द्वारा की गई निर्मम पिटाई से एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को राकेश जायसवाल ने कपिल जायसवाल (वृद्ध) के साथ गंभीर मारपीट की थी, जिससे उन्हें गंभीर आघात पहुंचा। पीड़ित को दुर्गापुर के शोभापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

IMG 20240910 WA0035

मृतक के पुत्र ने कांकसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने किसी भारी वस्तु से उनके पिता के सिर पर प्राणघातक प्रहार कर दिया। इस घटना के पश्चात आरोपी एवं उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने गहन जांच शुरू की और अंततः मंगलवार रात दुर्गापुर से राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, वहीं वृद्ध की मृत्यु से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23