
पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ बाजार स्थित क्षुदिराम बोस रोड में जमीनी विवाद के कारण पड़ोसी द्वारा की गई निर्मम पिटाई से एक वृद्ध की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को राकेश जायसवाल ने कपिल जायसवाल (वृद्ध) के साथ गंभीर मारपीट की थी, जिससे उन्हें गंभीर आघात पहुंचा। पीड़ित को दुर्गापुर के शोभापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

मृतक के पुत्र ने कांकसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया गया है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने किसी भारी वस्तु से उनके पिता के सिर पर प्राणघातक प्रहार कर दिया। इस घटना के पश्चात आरोपी एवं उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने गहन जांच शुरू की और अंततः मंगलवार रात दुर्गापुर से राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को दुर्गापुर अनुमंडल न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, वहीं वृद्ध की मृत्यु से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।















Users Today : 5
Users Yesterday : 23