Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

डाक समुदाय विकास कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए अधिकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  डाक विभाग के प्रयासों को सशक्त बनाने तथा समाज में इसकी व्यापक भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से आसनसोल डाक मंडल द्वारा बर्नपुर स्थित भारती भवन में डाक समुदाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में दक्षिण बंगाल क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल रिजु गांगुली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के राजभाषा अधिकारी सी.एन. पाठक, रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वामी भरूपानंद महाराज, बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल के प्रधानाचार्य सौमेन चट्टोपाध्याय तथा आसनसोल डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सह प्रशासनिक अधिकारी अंशुमान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

IMG 20240910 WA0035

आधार नामांकन शिविर एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी

इस कार्यक्रम के तहत तत्काल आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा, डाक जीवन बीमा तथा विभिन्न बचत योजनाओं के तहत खाता खोलने हेतु विशेष शिविर भी लगाया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर का लाभ उठाया।

IMG 20240918 WA0025

डाक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान

आर्थिक वर्ष 2024-25 के दौरान अपने क्षेत्र में असाधारण सेवा प्रदान करने वाले ग्रामीण डाक सहायक, पोस्टमैन डाक सहायक, डाकपाल तथा डाक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, महिला डाक अधिकारी व कर्मचारी, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, उन्हें भी सम्मानित कर उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

IMG 20250311 WA0094

डाक सेवाओं की मजबूती के लिए सतत प्रयास

डाक विभाग की यह पहल सामाजिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने तथा नागरिक सुविधाओं को डिजिटल और पारंपरिक सेवाओं से जोड़ने का प्रभावी प्रयास है। इस कार्यक्रम से स्थानीय निवासियों में डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास में वृद्धि हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23