Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

विश्‍वासघात की पराकाष्‍ठा : पालित पुत्री बनी अपराधिनी, चोरी के साथ पकड़ी गई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  विश्वास, स्नेह और पारिवारिक आत्मीयता को छलनी कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना में, एक परिवार की द्वारा पाली गई युवती ने ही उनके घर को निशाना बना लिया। किंतु अपराधबोध से अनभिज्ञ यह षड्यंत्रकारिणी अंततः पुलिस के जाल में फंस गई। इस आपराधिक कृत्य में संलिप्त मुख्य अभियुक्ता दीपा उर्फ़ दीपु (22) शर्मा एवं उसकी साथी दीपा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240910 WA0035 4

विश्वास की बुनियाद पर किया प्रहार

दुर्गापुर के अलाउद्दीन खां बीथी क्षेत्र निवासी संजीव कुमार शर्मा, जो पेशे से अभियंता हैं, अपनी नौकरी के कारण अन्य राज्य में कार्यरत हैं। उनके घर में उनकी पत्नी नागमणि शर्मा, माता-पिता और पारिवारिक सेविका की पुत्री दीपा निवास करती थी। महज़ 11 वर्ष की आयु में अपनी माँ के साथ इस घर में आई दीपा को शर्मा परिवार ने अपने घर की संतान समान अपनाया। महंगे मोबाइल, ब्रांडेड वस्त्र, साइकिल और हर प्रकार की सुविधाओं से उसे सुसज्जित किया गया, किंतु वही पालित पुत्री जब घर के स्नेह की पीठ में छुरा घोंप देगी, यह परिवार ने कभी सोचा न था।

IMG 20240918 WA0025

धोखे की कड़वी परिणति

गुरुवार को संजीव शर्मा का परिवार जब बाजार गया हुआ था, तभी यह अप्रत्याशित घटना घटी। लौटने पर अलमारी से 25 तोला सोने के गहने, 1 किलोग्राम चाँदी के आभूषण और ₹2 लाख नकद गायब मिले। जब नागमणि शर्मा ने दीपा से पूछताछ की, तो उसने अनभिज्ञता प्रकट की। संदेह उत्पन्न होने पर शर्मा परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

IMG 20250311 WA0094

पुलिस की सूझबूझ और खुलासा

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दीपा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की पड़ताल की, जिससे एक संदिग्ध महिला – दीपा यादव का नाम प्रकाश में आया। गहन पूछताछ के उपरांत पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 से दीपा यादव को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से चोरी गया माल भी बरामद हुआ।

दिल्ली कनेक्शन और प्रेम की परतें

जांच में खुलासा हुआ कि दीपा शर्मा और दीपा यादव, दोनों दिल्ली में निवास करती थीं। चार दिन पूर्व दीपा यादव ने ही दीपा शर्मा को दुर्गापुर बुलाया और साजिशन इस चोरी को अंजाम देने हेतु उकसाया। घटना के उपरांत चोरी के गहने व नकदी एक स्थानीय होटल में सौंपे गए, और दीपा यादव ने दिल्ली वापसी हेतु ट्रेन टिकट की भी व्यवस्था कर दी। पुलिस को दोनों के मोबाइल से आपसी प्रेम संबंधों के प्रमाण भी प्राप्त हुए।

पुलिस का वक्तव्य

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के डीसीपी (पूर्व) अभिषेक गुप्ता ने कहा, “सिटी सेंटर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की घटना असामान्य थी, किंतु हमारी त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है।”

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23