Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनंता शाखा में नवाचार, मेघा अग्रवाल जालान बनीं अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनंता शाखा के सत्र 2025-2026 हेतु अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें सीए मेघा अग्रवाल जालान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन रश्मि केडिया ने किया, जिन्होंने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित की। मंच के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

IMG 20240910 WA0035

इस नवगठित कार्यकारिणी में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सपना पसारी को सौंपी गई, जबकि वित्तीय प्रबंधन का दायित्व क्रिस्टीना दारुका कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वहन करेंगी। नवगठित टीम को सत्र 2024-2025 की अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

IMG 20240918 WA0025

मारवाड़ी युवा मंच का यह नवीन नेतृत्व समाजसेवा, सांस्कृतिक उत्थान एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मंच की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है। मंच के पदाधिकारियों ने समाजहित में नवाचार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को साकार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

IMG 20250312 WA0033

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23