
आसनसोल : मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनंता शाखा के सत्र 2025-2026 हेतु अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें सीए मेघा अग्रवाल जालान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन रश्मि केडिया ने किया, जिन्होंने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित की। मंच के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

इस नवगठित कार्यकारिणी में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सपना पसारी को सौंपी गई, जबकि वित्तीय प्रबंधन का दायित्व क्रिस्टीना दारुका कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वहन करेंगी। नवगठित टीम को सत्र 2024-2025 की अध्यक्ष उमा अग्रवाल सहित मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मारवाड़ी युवा मंच का यह नवीन नेतृत्व समाजसेवा, सांस्कृतिक उत्थान एवं सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए मंच की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है। मंच के पदाधिकारियों ने समाजहित में नवाचार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को साकार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
















Users Today : 3
Users Yesterday : 23