Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में आसनसोल में उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में संशोधन के उद्देश्य से पारित विधेयक के विरोध में शुक्रवार को रेलपार क्षेत्र में उग्र जनाक्रोश देखने को मिला। दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कुरैशी मोहल्ला ब्रिज से विरोध मार्च निकालते हुए बीएनआर चौराहा होते हुए एसडीओ (मुख्यालय) कार्यालय तक प्रदर्शन किया।

IMG 20240910 WA0035

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में बहुमत के बल पर अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों को कुचलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। दानिश अज़ीज़ ने इस विधेयक को सीधे तौर पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्वायत्तता पर हमला बताया। उनका कथन था कि यह विधेयक न केवल वक्फ सम्पत्तियों की सुरक्षा को समाप्त करेगा, बल्कि इसके माध्यम से सरकार मुस्लिम समाज के धार्मिक क्रियाकलापों में हस्तक्षेप करने का अधिकार भी प्राप्त कर लेगी।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा यदि देशभर के लोग अब भी इस विषय पर चुप्पी साधे रहेंगे। उन्होंने आसनसोल के नागरिकों, विशेष रूप से रेलपार क्षेत्र के निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करना इस बात का प्रमाण है कि जनता इस विधेयक को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दानिश अज़ीज़ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस विधेयक को अविलंब वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आसनसोल से लेकर दिल्ली तक व्यापक जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल आसनसोल की आवाज़ नहीं है, बल्कि समूचे देश में यह एकजुटता उत्पन्न होगी और केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक भावना का सम्मान करना ही होगा।

IMG 20250312 WA0033

प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखी गई, परंतु प्रदर्शनकारियों की चेतावनी ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में चिंता उत्पन्न कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 23