Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

दुर्गापुर : टीएमसी के दो गुटों में बैनर विवाद को लेकर मारपीट, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 15 के धुंनरा प्लॉट में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए दुर्गापुर थाने की पुलिस को भारी संख्या में मौके पर तैनात किया गया।

IMG 20240910 WA0035

जानकारी के अनुसार, धुंनरा प्लॉट स्थित टीएमसी कार्यालय में वार्ड के जॉइंट कन्वीनर गौरांग बागदी के समर्थकों ने एक नया बैनर लगाया, जिसमें “2 नंबर ब्लॉक, 15 नंबर वार्ड” अंकित था। इसी बैनर को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। टीएमसी के युवा उपाध्यक्ष लालटु धीवर ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय में पहले केवल “15 नंबर वार्ड” लिखा गया था, लेकिन अब उसमें ब्लॉक नंबर जोड़ना संगठनात्मक परंपरा के विपरीत है। उनका तर्क था कि किसी भी वार्ड में ब्लॉक का उल्लेख नहीं किया जाता।

IMG 20240918 WA0025

लालटु का आरोप है कि उन्होंने जब इस बैनर का विरोध किया, तो गौरांग बागदी, बिट्टू सान्याल और कुछ अन्य बाहरी लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, गौरांग बागदी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने जो बैनर लगाया, वह संगठनात्मक पहचान को स्पष्ट करने के उद्देश्य से था। उन्होंने आरोप लगाया कि लालटु धीवर और उनके गुट के कुछ नेताओं ने पूर्व में पास के एक कार्यालय को बेच दिया था और अब वे राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी गतिविधियों में बाधा डाल रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने दुर्गापुर की स्थानीय राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। टीएमसी की अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक मंचों पर उभरने लगी है, जिससे पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो इसका असर आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों पर पड़ सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 0
Users Yesterday : 23