Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

सिमुलतला पार्क बना असामाजिक गतिविधियों का अड्डा, विद्यालय के वातावरण पर पड़ रहा बुरा असर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  शहर के मोहीशीला क्षेत्र स्थित सिमुलतला पार्क इन दिनों असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है, जिससे आसपास के शैक्षणिक और धार्मिक वातावरण पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय सुरजो नारायण बनी स्मृति विद्यालय के प्रधानाध्यापक तुषार कांति धीवर ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि पार्क में दिन-रात नशाखोरी, तंबाकू सेवन और अन्य अवैध गतिविधियों का बोलबाला है। इससे न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है, बल्कि अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है।

IMG 20240910 WA0035

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय नागरिक और वार्ड संख्या 85 की पार्षद कल्याणी राय ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय से भेंट कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने मेयर से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मंदिर और विद्यालय के समीप इस प्रकार के तत्वों की उपस्थिति सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

IMG 20240918 WA0025

पार्षद कल्याणी राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों की सक्रियता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस विषय में स्थानीय थाना में भी विधिवत शिकायत दर्ज कराई जा रही है, ताकि पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित बनाए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

मेयर बिधान उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले को प्राथमिकता पर लिया जाएगा और जल्द ही पार्क में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही पार्क की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सुरक्षा बल की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर कठोर कार्रवाई कर क्षेत्र की शांति और मर्यादा को पुनः बहाल किया जाए।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26