Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

ट्रेड यूनियनों को नोटिस : पदाधिकारियों की वैधता को लेकर सरकार सख्त, रजिस्ट्रार कार्यालय ने मांगी स्पष्ट जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार के ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार कार्यालय ने राज्य की सभी ट्रेड यूनियनों को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर उनके वर्तमान कार्यालय पदाधिकारियों की वैध और स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस आदेश के बाद ट्रेड यूनियन जगत में हलचल मच गई है, विशेष रूप से उन यूनियनों में जो वर्षों से पूर्व कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रही हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

जारी नोटिस में रजिस्ट्रार कार्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि कई यूनियनें अपने वार्षिक रिटर्न में गलत और भ्रामक विवरण प्रस्तुत कर रही हैं, विशेष रूप से पदाधिकारियों की स्थिति को लेकर। यह स्थिति ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 की धारा 22 (2) के स्पष्ट उल्लंघन के अंतर्गत आती है, जिसके अनुसार किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान से सेवानिवृत्त व्यक्ति को यूनियन में कार्यकारी पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता।

IMG 20240918 WA0025

सिर्फ एक मानद सदस्य के रूप में ही बाहरी व्यक्ति को कार्यकारिणी समिति में स्थान दिया जा सकता है, परंतु उसे सचिव, कोषाध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी या इसी प्रकार के किसी अन्य प्रमुख पद पर नहीं रखा जा सकता, यदि वह सक्रिय रोजगार में नहीं है।

यह निर्देश ऐसे समय आया है जब राज्य की कई ट्रेड यूनियनों, विशेषकर विपक्षी विचारधारा से जुड़ी यूनियनों में, वर्षों से ऐसे नेता पदों पर आसीन हैं, जो न तो किसी औद्योगिक संस्थान से जुड़े हैं, और न ही अब कार्यरत हैं। इसके बावजूद वे महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सरकार द्वारा जारी यह नोटिस इन सभी यूनियनों से अपेक्षा करता है कि वे अपने कार्यालय पदाधिकारियों की सूची को अद्यतन कर रजिस्ट्रार कार्यालय को उपलब्ध कराएं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह आदेश केवल कागजों तक सीमित रहता है या वास्तव में इस पर कठोर अमल होता है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26