Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

बंगाली संस्कृति से जुड़ा ‘चारापोना उत्सव’, जीतेन्द्र तिवारी के पहल पर आयोजन, विपक्ष ने साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल :  बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और खानपान में मछली का विशेष स्थान है, और इसी सांस्कृतिक पहचान को केंद्र में रखते हुए भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी की संस्था कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल की ओर से “चारापोना महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव की शुरुआत 20 अप्रैल को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के माधाइगंज से की जाएगी। तिवारी ने जानकारी दी कि इसके बाद आने वाले दिनों में यह आयोजन आसनसोल और कोलकाता में भी होगा।

IMG 20250416 WA0095

चारापोना यानी मछली के छोटे बच्चों को बंगाल के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पसंद किया जाता है। यह मछली आसानी से तालाबों में मिलती है और आम बंगालियों के दैनिक भोजन का हिस्सा रही है। आयोजन में स्थानीय लोगों को भात, दाल, सब्ज़ी और चारापोना मछली परोसी जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

इस आयोजन को जहां एक ओर सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा प्रयास माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। बंगाल पक्ष के प्रदेश अध्यक्ष गर्ग चट्टोपाध्याय ने जीतेन्द्र तिवारी की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली में जब बंगालियों के पारंपरिक भोजन, विशेषकर मछली बाज़ारों पर बंदिशें लगाई जाती हैं, तब भाजपा नेता चुप रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आयोजन सिर्फ ‘डैमेज कंट्रोल’ की कोशिश है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतेन्द्र तिवारी ने कहा कि मछली बंगाली पहचान का अभिन्न अंग है और इसे लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “यह आयोजन केवल हमारी संस्कृति और खानपान की परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। किसी की खाने-पीने की आदतों पर सवाल उठाना संविधान के मूल अधिकारों के खिलाफ है।”

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26