Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

टीएमसी नेता वी. शिवदासन दासु का वामपंथ समर्थक शिक्षकों पर तीखा प्रहार, विश्वनाथ चक्रवर्ती को बताया ‘वामपंथी दलाल’

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी. शिवदासन दासु ने एक बार फिर विपक्षी विचारधारा के लोगों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर अध्यापक एवं टीवी डिबेट में सक्रिय वक्ता विश्वनाथ चक्रवर्ती पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, विश्वनाथ चक्रवर्ती ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि वामपंथी शासनकाल के दौरान हर साल एसएससी परीक्षा आयोजित होती थी और पारदर्शिता के साथ शिक्षकों की नियुक्ति की जाती थी, जबकि वर्तमान में ऐसी व्यवस्था नहीं रह गई है। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दासु ने चक्रवर्ती को “वामपंथी दलाल” करार दिया और आरोप लगाया कि चूंकि उन्हें शिक्षक की नौकरी वाम शासन के दौरान मिली थी, इसलिए वह “नमकहरामी” कर रहे हैं और तृणमूल सरकार को बदनाम करने की साजिश में लगे हैं।

दासु ने दावा किया कि वाम शासन के दौरान नियुक्तियों में भारी धांधली होती थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनगणना जैसे कार्यों में शामिल आठवीं-दसवीं पास लोगों को भी शिक्षक पदों पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ चक्रवर्ती इन सब तथ्यों को जानते हुए भी झूठ बोल रहे हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनकी वफादारी उस शासनकाल से जुड़ी है।

IMG 20240918 WA0025

प्रदेश में अशांति के मुद्दे पर दासु ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कोई बात छिपाई नहीं जा सकती। उन्होंने वाम शासन के दौरान बंगाल में हुए दंगों और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि वह स्वयं वामपंथी उत्पीड़न के कारण एक समय घर से भागने को मजबूर हुए थे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए दासु ने कहा कि वह आज सनातन धर्म के नाम पर समाज को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पहले टीएमसी में रहते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई शीर्ष नेताओं की संतानें अंतरधार्मिक विवाह कर चुकी हैं, ऐसे में धर्म की राजनीति करना महज दिखावा है।IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26