Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

विस्फोट में झुलसा युवक, बारूद परीक्षण के दौरान हुआ हादसा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर नगर स्थित डीएसपी टाउनशिप के न्यूटन रोड में बुधवार को एक भीषण विस्फोट की घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 17 नंबर स्ट्रीट स्थित एक कच्चे मकान में हुए इस विस्फोट में सजल देवनाथ (30) नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

IMG 20250421 WA0051

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया। आस-पास के निवासी घटनास्थल की ओर दौड़े और देखा कि सजल आग की लपटों में घिरा है और कराह रहा है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दुर्गापुर थाना की पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों की मदद से झुलसे युवक को पहले इस्पात अस्पताल, फिर शिभापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज और अंततः दुर्गापुर महकुमा अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता राजीव घोष ने बताया, “प्रारंभ में हमें सूचना मिली कि इनवर्टर फटने से यह हादसा हुआ, परंतु घटनास्थल पर बारूद जैसे पदार्थ मिलने से स्पष्ट है कि यह बम या बारूदी पदार्थ से संबंधित विस्फोट था।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इधर, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के एसीपी (दुर्गापुर) सुबीर राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सजल बारूद जैसे किसी रसायन की जांच कर रहा था, तभी किसी प्रकार से आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है।”

IMG 20250311 WA0094

पुलिस द्वारा इस संदिग्ध घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। विस्फोट का कारण एवं उसमें प्रयुक्त सामग्री की सघन जांच की जा रही है। इस घटना से न्यूटन रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 4
Users Today : 18
Users Yesterday : 26