Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

भूमि रक्षण हेतु ग्रामीणों का संगठित हुंकार, विधायक की उपेक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

पांडवेश्वर :  क्षेत्रीय जनता के भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए पांडवेश्वर अंतर्गत जोयालभांगा ग्राम के निवासियों ने एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। इस विषय को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए स्थानीय जनजागरण की सराहना की है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “यह देखकर अच्छा लग रहा है कि पांडवेश्वर के जोयालभांगा गांव के लोग अपनी भूमि की रक्षा हेतु एकजुट हो रहे हैं। ग्रामवासी अब स्थानीय विधायक की लाल आंखों की अनदेखी करने लगे हैं।”

IMG 20240918 WA0025

उल्लेखनीय है कि AMPL कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से स्थानीय जनों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे अपने पुरखों की भूमि किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे। वर्षों से जिस भूमि पर उनकी आजीविका निर्भर रही है, उसे वे किसी निजी कंपनी के हवाले नहीं करना चाहते।

ग्रामीणों ने हाल के दिनों में कई बार पंचायत व प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्तियाँ रखी हैं, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इस कारण उन्होंने सामूहिक प्रतिरोध का मार्ग अपनाया है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने भी इस जनांदोलन को जन-संवेदना की पुकार बताते हुए कहा कि यदि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनभावनाओं की अनदेखी करेंगे, तो जनता स्वयं नेतृत्व करेगी और अपनी ज़मीन की हिफाज़त करेगी।

जोयालभांगा में जनाक्रोश दिन-ब-दिन तीव्र होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चाहे उन्हें पुलिस या प्रशासनिक दमन का सामना करना पड़े, वे अपनी भूमि नहीं छोड़ेंगे।

IMG 20250311 WA0094

इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि पांडवेश्वर में भूमि अधिकार को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक सरगर्मियाँ तेज़ होती जा रही हैं। भविष्य में यह आंदोलन और अधिक व्यापक स्वरूप ले सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 26