Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

हरिनाम संकीर्तन के मध्य सूने घर से सात तोला स्वर्ण एवं नकद लूट

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

अंडाल :  पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर-फरीदपुर प्रखंड के लाउदोहार अंतर्गत माधाईपुर ग्राम में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है। ग्रामवासियों के अनुसार, हरिनाम संकीर्तन के चतुर्विंशतिप्रहर महोत्सव के अवसर पर जब समस्त ग्रामवासी हरिमंदिर प्रांगण में संकीर्तन श्रवण हेतु एकत्रित थे, उसी समय अपराधियों ने सुनियोजित ढंग से घर में घुसकर सात तोला सोना तथा पचास हजार रुपये नकद की चोरी कर ली।

ग्रामवासी सुषांत घोष ने बताया कि शनिवार को हरिनाम संकीर्तन के कुंज भंग कार्यक्रम के समय, जब वह अपने परिजनों सहित हरिमंदिर प्रांगण में कीर्तन सुनने गए थे, तभी यह दुस्साहसिक चोरी की घटना घटी। सुषांत घोष के कथनानुसार, दोपहर १२:३० से १:३० बजे के मध्य जब वे संकीर्तन से लौटे, तो उन्होंने अपने घर का सारा सामान अव्यवस्थित एवं बिखरा हुआ पाया। अलमारी तोड़कर चोरों ने घर से सात तोला सोना एवं पचास हजार रुपये नगद राशि की चोरी कर ली थी।

IMG 20250311 WA0094

सूचना मिलते ही लाउदोहार फरीदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और अपराध स्थल का निरीक्षण कर तत्काल छानबीन प्रारंभ कर दी है। दिनदहाड़े इस प्रकार चोरी की घटना से माधाईपुर ग्राम में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया है।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से खानांचल क्षेत्रों में तालाबंद घरों में चोरियों की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। किन्तु इस प्रकार धार्मिक आयोजन के दौरान समूचे ग्रामवासियों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर चोरी होना अत्यंत चिंताजनक एवं पुलिस-प्रशासन की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न अंकित करता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की सूक्ष्मता से जाँच की जा रही है तथा दोषियों को शीघ्र ही पकड़ने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामवासियों ने भी रात्रि प्रहरी दल गठित कर स्व-सुरक्षा की मांग उठाई है। समस्त क्षेत्रवासी इस घटनाक्रम से स्तब्ध एवं आक्रोशित हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 26