जामुड़िया में मिनी बस हादसा, फिटनेस व्यवस्था पर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

जामुड़िया :  आसनसोल से हरिपुर जा रही एक मिनी बस रविवार को शिवपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बस दोमोहनी होते हुए जामुड़िया की ओर बढ़ रही थी। हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्यवश किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, परंतु घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायल चालक को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया। चालक ने बताया कि अचानक स्टेयरिंग लॉक हो जाने के कारण बस पर से नियंत्रण हट गया और यह दुर्घटना घटित हो गई।

IMG 20240918 WA0025

इस हादसे के बाद एक बार फिर जामुड़िया, रानीगंज, आसनसोल और हरिपुर मार्ग पर चलने वाली मिनी बसों की फिटनेस और परिवहन विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि आरटीओ और परिवहन विभाग केवल औपचारिक जांच कर खानापूर्ति करता है, जबकि सड़क पर चलने वाले इन मिनी बसों की न तो नियमित फिटनेस जांच होती है और न ही चालकों के दस्तावेजों की ठीक से जांच की जाती है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन घट रही दुर्घटनाएं प्रशासन की उदासीनता का नतीजा हैं। उनका यह भी कहना है कि आम नागरिकों को परेशान करने के लिए नाकेबंदी और कड़ी जांच की जाती है, परंतु सार्वजनिक परिवहन वाहनों को मनमाने ढंग से चलने दिया जाता है।

IMG 20250311 WA0094

इस घटना ने प्रशासन की जिम्मेदारी और जवाबदेही को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। लोगों ने मांग की है कि तत्काल मिनी बसों की फिटनेस और चालकों के दस्तावेजों की कड़ी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 5
Users Today : 9
Users Yesterday : 26