Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

कराटे ग्रेडेशन टेस्ट में 82 बच्चों को मिला नया बेल्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

जामुड़िया :  स्थानीय सबूज संघ मैदान में आयोजित कराटे ग्रेडेशन टेस्ट में कुल 82 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर व्हाइट बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक का प्रमोशन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जामुड़िया Kyokushin Kan कराटे ट्रेनिंग सेंटर और जामुड़िया कराटे अकादमी की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिहिर बाग, मुकुंद बिहारी बनर्जी, फूल चांद कुमार, प्रशिक्षक तन्मय चटर्जी, पिनाकी घोष, मोहम्मद आफताब खान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया।

जामुड़िया कराटे अकादमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक तन्मय चटर्जी पिछले 20 वर्षों से कराटे की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कराटे का प्रशिक्षण आज के समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। यह लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए जरूरी है, लेकिन विशेष रूप से लड़कियों के आत्मरक्षा के लिए यह अनिवार्य होना चाहिए।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने प्रशिक्षण शुरू किया था तब केवल 10 बच्चे थे, लेकिन आज जामुड़िया में 450 बच्चे नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कराटे न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि यह मानसिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कराटे जैसे प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ाएं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कार्यक्रम से जुड़े आयोजक श्याम वीर बान ने बताया कि यह ग्रेडेशन टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें बच्चों की योग्यता के अनुसार उन्हें नए बेल्ट प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि तन्मय चटर्जी द्वारा प्रशिक्षित कई छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर जामुड़िया का नाम रोशन किया है।

IMG 20250311 WA0094

कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साही भागीदारी और सहयोग से यह स्पष्ट हुआ कि जामुड़िया में कराटे को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। इस आयोजन ने बच्चों के आत्मविश्वास को न केवल मजबूत किया बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मरक्षा और नेतृत्व के गुण भी सिखाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28