Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

बिना शिक्षक के रचा इतिहास, दिव्यांग आदित्य बना प्रेरणा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

जामुड़िया :  अगर हौसले बुलंद हों तो संसाधनों की कमी कभी रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। यह बात जामुड़िया हिंदी हाई स्कूल के उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों ने सिद्ध कर दिखाई है। इस विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई के लिए एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है, बावजूद इसके यहां के छात्रों ने 86 प्रतिशत का शानदार परीक्षा परिणाम देकर इतिहास रच दिया है।

IMG 20240918 WA0025

विद्यालय के अतिकुर रहमान ने 86.6%, मनीष साह ने 74%, निक्की कुमार ने 70.6%, पीयूष साव ने 70% तथा अमित कुमार बर्णवाल ने 69.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य रोहनराम रजक ने छात्रों की मेहनत को सराहते हुए कहा कि “बिना किसी शिक्षक के मार्गदर्शन के ये परिणाम मिलना छात्रों के दृढ़ संकल्प और अनुशासन का परिचायक है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों के बावजूद सफलता की नई मिसाल गढ़ रहे हैं।” इसी कड़ी में एक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है दिव्यांग आदित्य केसरी की, जिसने अपने शारीरिक संघर्षों के बावजूद 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया। आदित्य न तो स्पष्ट बोल पाता है, न ही ठीक से चल पाता है, फिर भी उसने अपने आत्मबल और लगन से यह सफलता हासिल की। आदित्य, स्वर्ण व्यवसायी विजय केसरी के पोते और विशाल केसरी के पुत्र हैं। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व माध्यमिक परीक्षा में सफलता के बाद उन्हें सन्मार्ग फाउंडेशन की प्रमुख रुचिका गुप्ता ने सम्मानित कर छात्रवृत्ति प्रदान की थी।

IMG 20250313 WA0075

जामुड़िया का यह परिणाम इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि संकल्प और परिश्रम हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। क्षेत्रवासियों ने इन विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष जताते हुए इन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 7
Users Today : 7
Users Yesterday : 28