Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अस्पताल गेट के पास अवैध कब्जे हटेंगे, ट्रैफिक मुक्त होगा परिसर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल जिला अस्पताल के मुख्य द्वार और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ती यातायात अव्यवस्था अब प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को इस भीषण जाम के कारण नित नई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

IMG 20250511 WA0050

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक टीम ने अस्पताल परिसर और मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य गुरु दास उर्फ रॉकेट चट्टोपाध्याय ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम, पुलिस आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अस्पताल गेट और परिसर में यातायात व्यवस्था को सुधारना और अवैध कब्जों को हटाना प्राथमिकता होगी। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. युनूस खान, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, अस्पताल अधीक्षक डॉ. निखिल चंद्र दास, ट्रैफिक डीसी पी.वी.जी. सतीश, तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गैरकानूनी रूप से दुकान लगाकर जगह घेरने वालों को 7 दिन के भीतर स्वयं हटने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

डीसी ट्रैफिक ने बताया कि अस्पताल गेट के सामने और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस क्षेत्र को यातायात मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विशेष पार्किंग जोन बनाए जा रहे हैं, जिससे अस्पताल में आने-जाने वालों को सुगमता हो।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जा सके। जल्द ही इसका प्रत्यक्ष असर दिखाई देगा, ऐसा प्रशासन का दावा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 2
Users Today : 2
Users Yesterday : 28