ट्रैफिक मोड़ के पास वॉल्वो ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल : आसनसोल के ट्रैफ़िक मोड़ के पास वॉल्वो बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी l सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया l दुर्घटना से आक्रोषित इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया l प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक वोल्वो बस ने पल्सर बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की, बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया l युवक कीस्थिति नाजुक बताई जा रही है l

IMG 20240929 WA0036

घटना के बाद उत्तेजित जनता ने बस को रोक लिया और पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे l घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने जनता को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जन बहुल इलाका होने के बावजूद बसें काफी तेजी से आवागमन करती हैं, जिस वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है l उन्होंने पुलिस प्रशासन से यहां पर ट्रैफिक कर्मी तैनात करने की मांग की साथ ही पीड़ित के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की गई। समाचार लिखे जाने तक बाईक सवार की पहचान नही हो पाई थी l

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 5 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 37