आसनसोल के कोर्ट मोड़ में “स्वदेशी बार्ता” साहित्य पत्रिका का बुकस्टॉल “अभया पुस्तक विपणि” का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : बर्नपुर रोड पर स्थित कोर्ट मोड़ के समीप रवींद्र नगर विकास समिति के पूजा मंडप के पास साहित्यिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत साहित्य पत्रिका “स्वदेशी बार्ता” का बुकस्टॉल “अभया पुस्तक विपणि” का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में आभासी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार ने इस पहल को महत्वपूर्ण साहित्यिक आंदोलन बताया। साथ ही, इस कार्यक्रम में पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, “स्वदेशी बार्ता” के प्रकाशक कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रतिष्ठित लेखक देवतनु भट्टाचार्य, चित्रकार शीर्ष आचार्य, और कवि सौरभ भादुड़ी उपस्थित थे। अन्य साहित्य प्रेमियों में सोमनाथ मजूमदार एवं सोमनाथ भट्टाचार्य ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह को गरिमा प्रदान की।

IMG 20240910 WA0035

कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि यह बुकस्टॉल मुख्यतः पूजा के कुछ दिनों के लिए लगाया गया है। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में घटी घटनाओं ने बंगालवासियों के मन को व्यथित कर दिया है। हमारा उद्देश्य है कि इस बुकस्टॉल के माध्यम से दर्शकों और पाठकों के मध्य एक सशक्त संदेश पहुँचाया जाए कि न्याय और समानता की दिशा में हमारी आवाज अनवरत जारी रहेगी।

मुखर्जी ने यह भी कहा कि “अभया पुस्तक विपणि” के माध्यम से साहित्य के प्रेमियों को स्वदेशी साहित्य, कलाओं, और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। यह बुकस्टॉल न केवल साहित्यिक ज्ञानवर्धन का माध्यम है, बल्कि समर्पित विचारों का मंच भी है।

IMG 20240918 WA0025

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 7
Users Today : 1
Users Yesterday : 22