ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने 16 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर किया एक दिवसीय अनशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने 16 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय अनशन के माध्यम से अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराज़गी प्रकट की। इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष में तैनात सभी स्टेशन मास्टर अपने समर्थन में “डिमांड बैज” लगाकर सेवा का निर्वहन करेंगे, ताकि अपनी वैध मांगों की ओर रेलवे बोर्ड का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

IMG 20241016 WA0023

IMG 20240910 WA0035

भारतीय रेलवे के स्टेशन मास्टर, जिन्हें रेल तंत्र का मुख्य अधिष्ठाता भी कहा जाता है, अपनी कई वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भूख हड़ताल पर उतरने को बाध्य हुए हैं। एसोसिएशन ने हमेशा से ही स्टेशन मास्टर कैडर के हितों की रक्षा हेतु अपने प्रयास किए हैं, किंतु वर्षों से उनकी समस्याओं को लेकर रेलवे प्रशासन का संवेदनहीन रवैया चला आ रहा है।

IMG 20240918 WA0025

प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2016 से MACP का लागू होना, L-8 और L-9 के स्टेशन मास्टरों को रात्रि ड्यूटी भत्ता, पदनाम परिवर्तन, कैडर पुनर्गठन, सुरक्षा भत्ता एवं तनाव भत्ता, प्रत्येक स्टेशन पर पर्यवेक्षक स्टेशन मास्टर (एसएमआर) की नियुक्ति, पुरानी पेंशन योजना का पुनः क्रियान्वयन, अंतर रेलवे एवं अंतर मंडल स्थानांतरण तथा 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर का समाप्ति शामिल है। इन मांगों को बार-बार रेलवे बोर्ड के समक्ष रखा गया, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासनों की पुनरावृत्ति ही हुई।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने इन समस्याओं को लेकर श्रमिक न्यायालय में भी न्याय की गुहार लगाई, जहाँ भी प्रशासनिक अधिकारियों ने केवल जल्द समाधान का आश्वासन देकर अपनी ज़िम्मेदारियों से मुंह मोड़ा। इसी के प्रतिकार में अब एसोसिएशन ने सांकेतिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जताते हुए रेल मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

इस दौरान रेल संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आने देने का संकल्प भी लिया गया है। एसोसिएशन के 150 केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य जंतर मंतर पर भोर से सांझ तक भूख हड़ताल करेंगे और देशभर में कार्यरत स्टेशन मास्टर एक दिवसीय डिमांड बैज लगाकर अपनी मांगों के प्रति एकता प्रदर्शित करेंगे। इस अनशन में आसनसोल मंडल सचिव श्री अनिमेष कुमार, मंडल अध्यक्ष श्री राजीव कुमार शा, और मंडल वित्त सचिव श्री सुभोध कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 9
Users Today : 3
Users Yesterday : 22