मुख्यमंत्री के वर्चुअल मीटिंग के बाद आसनसोल नगर निगम ने सख़्ती से निर्देश पालन का लिया निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वर्चुअल मीटिंग में आसनसोल नगर निगम में मेयर बिधान उपाध्याय, निगम आयुक्त राजू मिश्रा, उपमेयर वसीम उल हक समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिजली के नाजायज खर्चे को लेकर नाराजगी जाहिर की और विशेष कर सरकारी कार्यालय में अधिक बिजली बिल को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लाइट-पंखे का उपयोग कम करने, एसी को 26 डिग्री से ऊपर नहीं चलाने का निर्देश दिया एवं प्रत्येक कार्यालय के ऊपर सोलर पैनल लगाने के भी निर्देश दी, इसके साथ ही अतिक्रमण को लेकर भी सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। सीएम की बैठक समाप्त होने के बाद मेयर और निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीएम ने जो निर्देश दिए हैं। उसका सख्ती से पालन किया जाए। इसमें किसी तरह की कौताही ना बरती जाए। बिजली बचत पर विशेष जोर देने को कहा। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा रोकने के लिए कड़ा कदम उठाने को कहा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 40