Breaking News

बदहाल सड़क, नाली, जल को लेकर वार्ड 57 के नागरिकों का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417 1

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 57 के बरतरिया इलाके के स्थानीय निवासियों का आरोप है की खराब सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है, पेयजल सुचारु नहीं है और सीवरेज की हालत बदहाल है l स्थानीय लोगों ने इन सभी मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया l स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से इलाके में सड़कों की खराब हालत, पीने के पानी और सीवेज सिस्टम की कमी को लेकर शिकायत कर रहे थे l प्रदर्शन में महिला पुरुष सभी शामिल थे l इनलोगो का आरोप है की इन मामलों के बारे में स्थानीय पार्षद को कई बार सूचित किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद मेयर से भी मुलाक़ात कर जानकारी डी गई मेयर ने इलाके का परिदर्शन भी किया है फिर अवस्था जस की तस बाणी हुई है l आखिरकार बाध्य होकर😄 स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये l घटना की ख़बर पां कर हीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया, लेकिन स्थानीय निवासी अपनी मांग पर अड़े हुए थे l उनलोगों का आरोप है की 2011 जे आगे की पार्षद के समय एकाक कार्य हुआ है उसके बाद यँहा कुछ भी नहीं किया गया है l सड़क है ही नहीं जो अवस्था है आये दिन दुर्घटना होते रहती है l बरसात के समय और भी बदहाल अवस्था हो जाता है l वंही इस बिषय में पार्षद सुमि माझी ने कहा इलाके में जल के लीये पाइप लाइन बिछाया गया है l लोग फ्री में जल चाहते है l बगैर टैक्स दिये घर में जल कनेक्शन कैसे होगा l वंही सड़क ड्रेन को लेकर उन्होंने कहा की पैसा आ गया है टेंडर होने में देर हो रही है सोमवार मेयर के पास जाऊंगा देख्ग्ते है कब तक होता है में कोशिस कर रहा हु l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 3 5
Users Today : 36
Users Yesterday : 40