
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 01.04.2024 से 16.03.2025 की अवधि के दौरान परिचालन प्रदर्शन में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है, जो माल और यात्री सेवाओं में उत्कृष्टता के प्रति इसके समर्पण की पुष्टि करता है। यह मंडल प्रमुख वस्तुओं के कुशल परिवहन और विश्वसनीय रेल संचालन को बनाए रखने के माध्यम से भारत के बुनियादी ढांचे, कृषि और ऊर्जा संबंधी जरूरतों पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आसनसोल मंडल ने लोडिंग गतिविधियों में उल्लेखनीय 08.34% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि में 50.38 मिलियन टन (एमटी) की तुलना में माल ढुलाई की कुल मात्रा बढ़कर 54.59 मिलियन टन (एमटी) हो गई।

ये लाभ कोयला, पत्थर के चिप्स, स्टील, सीमेंट, उर्वरक, खाद्यान्न और फ्लाई ऐश जैसी आवश्यक वस्तुओं के परिवहन से प्रेरित थे। कोयला परिवहन ने निर्बाध बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सीमेंट और स्टील जैसी सामग्रियों ने बुनियादी ढांचे के विकास में मदद की और उर्वरकों ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा दिया। आसनसोल मंडल के संचालन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को लाभ होता है। कोयला परिवहन घरों, उद्योगों और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण कारक अर्थात निरंतर बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करता है।

निर्माण सामग्रियों की आवाजाही से किफायती आवास निर्माण और बड़े पैमाने पर विकास की आधारभूमि बनाती है, जबकि उर्वरकों की उपलब्धता कृषि उत्पादन को बढ़ाती है और खाद्य उत्पादन और कीमतों को स्थिर करती है। टिकाऊ सीमेंट उत्पादन के लिए फ्लाई ऐश के परिवहन द्वारा पर्यावरण की अनुकूलता बनाए रखने में सहयोग करता है। इसके अतिरिक्त, कुशल माल ढुलाई, लोडिंग, अनलोडिंग, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स में रोजगार द्वरा अवसर पैदा होते हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में सुदृढ़ता में योगदान देती है और आजीविका में सुधार करती है। ये सार्वजनिक लाभ यात्रियों और माल ढ़लाई से जु़ड़े ग्राहकों के बीच विश्वास को बढ़ावा देते हैं। उदाहरण के लिए, खाद्यान्नों की समय पर आपूर्ति द्वारा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है, जबकि विश्वसनीय यात्री सेवाएं कनेक्टिविटी और दैनिक आवागमन को बढ़ाती हैं। ये उपलब्धियाँ मंडल के समर्पित कर्मचारियों के अथक प्रयासों, उन्नत तकनीकों को रणनीतिक रूप से अपनाने और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के क्रियान्वयन का परिणाम हैं। आसनसोल मंडल रेल द्वरा समस्त प्रकार की सामग्रियों की ढ़ुलाई और उसके प्रबंधन (लॉजेस्टिक्स) और सेवा उत्कृष्टता में ऊँचे मानक स्थापित करते हुए परिचालन-दक्षता बढ़ाने और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के अपने अभियान में दृढ़ है।















Users Today : 12
Users Yesterday : 23