
आसनसोल : उत्तर थाना अंतर्गत कल्याणपुर हाउसिंग क्षेत्र के दुर्गा पूजा मेले में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हिंसक घटना ने मेले में आए लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया। हमले में घायल युवक को त्वरित उपचार हेतु नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक पुरुलिया जिले के मुराडी का निवासी है, जबकि हमलावर युवक का संबंध रेलपार क्षेत्र से बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, घटना आज शाम को उस समय घटी जब दुर्गा पूजा मेले में अचानक ही रेलपार के युवक ने मुराडी के युवक पर ब्लेड से वार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उपस्थित लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर हमलावर युवक को हिरासत में लिया।
इस अप्रत्याशित हमले से मेले में आए दर्शकों में हड़कंप मच गया। घटना की गूंज से स्थानीय निवासियों में भी तनाव व्याप्त हो गया और बाहर से आए लोग दहशत में आ गए। हालांकि, पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में लेने के उपरांत माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और प्राथमिक पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई है कि घायल युवक अब खतरे से बाहर है।















Users Today : 1
Users Yesterday : 22