Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

आसनसोल-दुर्गापुर अंचल के यात्रियों हेतु सहरसा तक ट्रेन सेवा की माँग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल-दुर्गापुर अंचल के यात्रियों की सुविधा हेतु सहरसा तक सीधी रेल सेवा की माँग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आज़ाद को एक पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि इस क्षेत्र में बिहार के सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के प्रवासी नागरिकों की बड़ी संख्या निवास करती है। बावजूद इसके, इस अंचल से उक्त क्षेत्रों के लिए सीधी रेल सेवा का अभाव बना हुआ है, जिससे यात्रियों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

IMG 20240910 WA0035 4

शंभूनाथ झा ने सुझाव दिया कि रांची से भागलपुर जाने वाली वनांचल एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन मुंगेर होते हुए सहरसा तक विस्तारित किया जाए। साथ ही, हावड़ा से न्यू बरौनी होकर सहरसा तक एक नई ट्रेन संचालित करने की माँग की गई है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने सांसद कीर्ति आज़ाद से अनुरोध किया कि वे इस विषय को संसद में उठाएँ और रेलवे मंत्रालय से इस संबंध में ठोस निर्णय लेने का आग्रह करें। झा ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इस माँग को स्वीकार किया जाता है, तो आसनसोल-दुर्गापुर अंचल के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

IMG 20250312 WA0033

रेलवे के निरंतर विस्तार के बावजूद इस क्षेत्र के यात्रियों को अब तक प्रत्यक्ष रेल संपर्क नहीं मिल पाया है। ऐसे में, यदि यह माँग पूरी होती है, तो कोयलांचल और शिल्पांचल से बिहार के सुदूर इलाकों तक यात्रा करना सुगम हो जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 4
Users Today : 15
Users Yesterday : 23