
आसनसोल : राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक के निर्देशन में आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज पेटीएम कंपनी द्वारा उन युवाओं का साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिन्होंने एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में अपना पंजीकरण कराया था।

एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निजी एवं सरकारी कंपनियों को पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत अब तक 20 कंपनियों ने आसनसोल एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज से संपर्क साधा है। इन कंपनियों द्वारा लगभग 1100 पंजीकृत युवाओं के साक्षात्कार लिए गए, जिनमें से 318 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया एवं 126 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ।

आज पेटीएम कंपनी द्वारा अपने विविध कार्यों के लिए आयोजित साक्षात्कार में भी कई युवाओं को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अब तक जिन 126 युवाओं को रोजगार मिला है, उन्हें आसनसोल में ही नियोजित किया गया है।
सरकार द्वारा संचालित इस पहल से स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज का यह प्रयास न केवल बेरोजगारी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्थानीय आर्थिक संरचना को भी सुदृढ़ कर रहा है।















Users Today : 39
Users Yesterday : 14