Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आसनसोल में लोन न चुकाने पर फ्लैट सील, जे.एम. फाइनेंसियल की कानूनी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत आराडांगा स्थित श्रीकृष्ण अपार्टमेंट में वित्तीय दायित्वों के उल्लंघन पर जे.एम. फाइनेंसियल ने कठोर कार्रवाई की। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट तारक नाथ चंद्र की उपस्थिति में फ्लैट को विधिसम्मत ढंग से सील कर लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, मनोज कुमार बर्णवाल एवं राखी बर्णवाल ने चार वर्ष पूर्व पुणेवाला फाइनेंस एवं जे.एम. फाइनेंसियल से संयुक्त रूप से ₹25.30 लाख का ऋण लिया था, किंतु चूककर्ताओं (डिफॉल्टर) की श्रेणी में आ गए। समयानुसार बकाया राशि का भुगतान न करने पर वित्तीय संस्थान ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए संपत्ति पर नियंत्रण स्थापित किया।

IMG 20240910 WA0035

कार्यवाही के दौरान जे.एम. फाइनेंसियल की मुंबई से आई अधिकारी ज्योति सावंत एवं रिकवरी एजेंट राजीब बनर्जी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस तैनात रही।

IMG 20240918 WA0025

रिकवरी एजेंट राजीब बनर्जी ने बताया कि नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए फ्लैट को अधिग्रहित किया गया। अब देखना यह होगा कि संबंधित पक्ष ऋण निपटाने के लिए क्या कदम उठाते हैं, अथवा यह संपत्ति नीलामी प्रक्रिया में जाती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23