Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

आसनसोल में युवती से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर आदिवासी समुदाय में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को आसनसोल नॉर्थ थाना पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

IMG 20240910 WA0035 4

प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक हथियार—हाथी खूंटा, कुल्हाड़ी, झाड़ू आदि उठाकर न्याय की मांग करते हुए मुख्य आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। भारी भीड़ ने सड़क पर बैठकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन जानबूझकर आरोपी को संरक्षण दे रहा है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा।

IMG 20240918 WA0025

इस विरोध प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। कई घंटों तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

IMG 20250313 WA0075

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, आदिवासी समाज के लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 23