Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आसनसोल मंडल द्वारा पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल  : मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) (द्वितीय बटालियन, हरिंगघाटा) की भागीदारी के साथ 29.03.2025 को आसनसोल यार्ड अवस्थित सैटेलाइट साइडिंग में रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण पैमाने पर मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया।

IMG 20240910 WA0035

ड्रिल के महत्वपूर्ण भाग के रूप में, एक आईसीएफ कोच को पटरी से उतार दिया गया और दूसरे को उसके ऊपर रखा गया। एक कोच में आग भी लगा दी गई। दुर्घटना की गंभीरता का आकलन करने के बाद, मंडल के कंट्रोल विभाग द्वारा राज्य प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ टीम सहित सभी संबंधितों को सूचना दी गई। दुर्घटना स्थल तथा आसनसोल,

IMG 20250329 WA0057

चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह स्टेशन पर पूछताछ बूथ तथा सहायता डेस्क की व्यवस्था की गई थी। पूर्व रेलवे मुख्यालय के साथ-साथ रेलवे बोर्ड को भी सूचित किया गया । मॉक ड्रिल स्थल पर बचाव और बहाली का कार्य दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी), दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी), रेलवे क्रेन द्वारा एनडीआरएफ टीम के सहयोग से संयुक्त रूप से किया गया। संयुक्त अभ्यास 09:50 बजे शुरू हुआ और 13:15 बजे तक पूरा हो गया।

IMG 20240918 WA0025

इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा करना तथा रेलवे और एनडीआरएफ टीम दोनों की मानक संचालन प्रक्रिया का मूल्यांकन करना था।

IMG 20250311 WA0094

रेलवे के सभी विभागों ने रेलवे के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया और इस संपूर्ण ड्रिल का आयोजन आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री चेतना नंद सिंह के मार्गदर्शन में संरक्षा शाखा द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23