आसनसोल ननि के वार्ड 63 के टीएमसी पार्षद की रहस्यमय गुमशुदगी—पुलिस जाँच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241110 WA0038

ghanty

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत वार्ड सं0 63 के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्षद मोहम्मद सलीम अख्तर के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालाँकि, उनकी गुमशुदगी के संबंध में अभी तक पुलिस थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है, फिर भी स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर चर्चाएँ जोरों पर हैं। इसी बीच कुल्टी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने पार्षद के निवास स्थान के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

IMG 20240910 WA0035

लापता पार्षद के गुम हो जाने से राशन दुकान की सेवाएँ भी बाधित हुई हैं, जिससे वार्ड 63 के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड की एक स्थानीय राशन दुकान के कर्मचारी ने जानकारी दी कि पार्षद की लापता होने की अफवाह के चलते पिछले दो दिनों से राशन वितरण व्यवस्था ठप पड़ी है। बताया गया है कि इस दुकान का नाम पार्षद के नाम पर ही पंजीकृत है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस वार्ड में राशन की भारी मात्रा में अनियमित बिक्री हुई है, जिसके चलते दुकानों में अब राशन की भारी कमी हो गई है। अनेक निवासियों का आरोप है कि हाल ही में लाखों रुपये का राशन अवैध तरीके से बाजार में बेचा गया, और उसी के बाद पार्षद का अचानक से गायब होना और दुकान का बंद रहना संदेहास्पद है।

IMG 20240918 WA0025

वहीं, स्थानीय निवासी मोहम्मद तसलीम ने बताया कि उनकी पुत्री अफशा को नगर निगम में रोजगार देने के आश्वासन के एवज में पार्षद ने उनसे इस वर्ष जनवरी में 20 हजार रुपये लिए थे। मोहम्मद तसलीम का आरोप है कि पार्षद ने कई बार कहकर पैसा वापस देने का आश्वासन दिया, परंतु अब तक ना तो उनकी बेटी को कोई नौकरी मिली और ना ही उनका पैसा वापस हुआ। अब, जब उन्होंने सलीम अख्तर से पैसा वापस माँगा, तो पार्षद ने हर बार नए बहाने देकर उन्हें टालते रहे, और अब जब अचानक उनका घर से लापता हो जाना चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि पार्षद मोहम्मद सलीम अख्तर के अचानक गायब होने की घटना ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। पुलिस इस मामले में जल्द ही कोई सुराग हाथ लगने की उम्मीद में सक्रियता से प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 5 0
Users Today : 10
Users Yesterday : 34