Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों का

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अस्थायी सफाई कर्मियों द्वारा किए गए आंदोलन के कारण सफाई कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो गया है। ठेका संस्था के अधीन कार्यरत सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों, विशेष रूप से वेतनवृद्धि और सामाजिक सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन के चलते स्टेशन परिसर में सफाई कार्य ठप पड़ गया है।

IMG 20240910 WA0035

सुबह से ही सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कामकाज बंद कर दिया और स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इन सफाई कर्मियों की कुल संख्या लगभग 50 है, जो स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म और परिसर में सफाई का कार्य करते हैं। इन कर्मियों के कार्यों में असमर्थता के कारण स्टेशन पर गंदगी का सम्राज्य बढ़ने लगा है।

हाल ही में आउटसोर्सिंग कंपनी में बदलाव हुआ है, जिसके बाद सफाई कर्मियों को अपने न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों की पूर्ति की मांग को लेकर यह आंदोलन करना पड़ा है। सफाई कर्मियों का कहना है कि उनके कार्य के बदले दिए जाने वाले वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है और न ही उनके लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिससे उनके जीवन यापन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

IMG 20240918 WA0025

सफाई कर्मियों ने रेलवे प्रशासन से अपने अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन और संबंधित ठेका संस्था से बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इससे स्टेशन पर सफाई कार्य में और अधिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो यात्रियों को असुविधा का सामना करवा सकती हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 1
Users Today : 42
Users Yesterday : 14