Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आसनसोल से 16 प्रतिभागी वर्ल्ड योगा कप में दिखाएंगे अपनी योग क्षमता

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241218 WA0100

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल स्थित नाथ योगा इंस्टिट्यूशन से 16 बच्चों और महिलाओं की टीम आगामी 28 दिसंबर को वाइजेक में आयोजित वर्ल्ड योगा कप 3.0 में भाग लेगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में थाईलैंड, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल और भारत सहित कई देशों के योगा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

नाथ योगा इंस्टिट्यूशन की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। वर्तमान में यहां करीब 150 बच्चे और महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षण ले रहे हैं। संस्थान की प्रशिक्षक और यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन की कोच सुचरिता देबनाथ ने बताया कि संस्थान के कई छात्र जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

इस बार वर्ल्ड योगा कप के लिए चुने गए सभी 16 प्रतिभागियों ने पहले पश्चिम बर्दवान जिला स्तर पर, फिर राज्य स्तर, और अंत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित हुई थी। उन्होंने बताया कि पूरी टीम 26 दिसंबर को वाइजेक के लिए रवाना होगी।

IMG 20240918 WA0025

सुचरिता देबनाथ ने कहा कि यह आयोजन न केवल योग के स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देगा, बल्कि योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी टीम इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर आसनसोल और भारत का नाम रोशन करेगी।

इस संस्थान के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि योग के क्षेत्र में आसनसोल की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित करती है और क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64